फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एकल नृत्य, हरियाणवी पॉप, हरियाणवी रिचुअल्स में टीमें दिखाएंगी दमखम

Sat, 25 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी24-राजकीय महिला महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल को लेकर सजाए पंडाल। संवाद
विज्ञापन
जींद। सीआरएस विश्वविद्यालय के पांचवें क्षेत्रीय दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन शनिवार से राजकीय महिला महाविद्यालय में होगा। इसके लिए महाविद्यालय में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। आयोजन के लिए तीन मंच बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन एकल नृत्य हरियाणवी, हरियाणवी पॉप, हरियाणवी रिचुअल्स और ग्रुप डांस, स्किट, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, क्लासिकल सॉग, हरियाणवी गजल व आर्केस्ट्रा जैसी विधाओं का मंचन होगा। इसमें सीआरएसयू ने नरवाना जोन के क्षेत्रीय युवा समारोह के तहत सात महाविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सुमिता आशरी ने बताया कि पहले दिन एक नंबर स्टेज पर सोलो डांस हरियाणवी महिला, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी रिचुअल और गु्रप डांस जर्नल हरियाणवी स्किट, वन एक्ट प्ले और मिमिक्री का आयोजन होगा। स्टेज-2 पर क्लासिकल सोलो, लाइट सोलो, हरियाणवी गजल, क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो, स्वर वाद्य और ताल वाद्य और इंडियन आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। स्टेज-3 पर सांग का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन पहली स्टेज पर हरियाणवी गु्रप डांस, सोलो डांस हरियाणवी, कोरियोग्राफी, रसिया, हरियाणवी आर्केस्ट्रा तथा स्टेज नंबर दो पर क्लासिकल डांस सोलो, लोकगीत हरियाणवी, लोक वाद्य, हरियाणवी गु्रप सॉन्ग, संस्कृत ड्रामा, वेस्टर्न वोकल सोलो और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो का आयोजन किया जाएगा।

सीआरएस विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग ने इस क्षेत्रीय युवा समारोह के आयोजन का उत्तरदायित्व इस वर्ष राजकीय महिला महाविद्यालय को दिया है। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए हर प्रकार से तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जय नारायण गहलावत व सांस्कृतिक प्रभारी डा. उर्मिला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणवी संस्कृति व कला की झलक देती हुई प्रदर्शनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिला शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी, राजकीय महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें