फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मुंबई की बनी चैंपियन

विज्ञापन
जस्ट कबड्डी के फाइनल मैच में जोर लगाते खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी सीजन-11 प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई, 55 किलोग्राम भार वर्ग में बंगलुरू और 65 किलोग्राम भार वर्ग में गुजरात की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

मंगलवार रात को प्रतियोगिता के फाइनल मैचों का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र एवं ऑल इंडिया हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र तोमर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी संजय बठला और जीतू पहलवान ने किया।
प्रतियोगिता का 45 किलो वर्ग भार का फाइनल मैच हैदराबाद और मुंबई टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में तीन अंक से मुंबई की टीम को विजेता घोषित किया गया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला बंगलुरू तथा हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। इसमें बंगलुरू की टीम ने 33 अंक बनाए जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम 27 अंक बना सकी। यह मैच छह अंकों से बैंगलुरु की टीम जीत गई। 65 किलोग्राम भार वर्ग का फाइनल मुकाबला गुजरात व मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। यह मैच आखिरी पांच मिनट तक बराबर चलता रहा लेकिन अंतिम समय में गुजरात की टीम चार अंक से मैच जीत गई। इस मैच में गुजरात की टीम ने 48 अंक बनाए जबकि मध्यप्रदेश की टीम ने 44 अंक बनाए। मुख्यातिथि देवेंद्र तोमर ने चैंपियन बनी तीनों टीमों को ट्राफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान हर फाइनल मैच के बाद हरियाणा की मशहूर कलाकार देव कुमार देवा और हिमांशी गोस्वामी ने दर्शकों दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने सुमन सैन, मनीष मस्त ने भी अनेक प्रस्तुतियां पेश की। प्रतियोगिता में एक मैच लड़कियों के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने 36 अंक बनाए जबकि हैदराबाद की टीम 18 अंक बना सकी। यह मैच हरियाणा की टीम 18 अंक से जीतीं।
विज्ञापन

जस्ट कबड्डी लीग के सीईओ सोहन लाल तुषीर ने बताया कि प्रथम टीम को 51 हजार, द्वितीय टीम 31 हजार व तृतीय टीम को 21 हजार व चौथी टीम को 11 हजार व बाकी सभी टीमों को 5100-5100 रुपये इनाम देखकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के हर मैच में मैन ऑफ दा मैच के साथ बेस्ट केचर और बेस्ट रेडर को भी नकद इनाम व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूरे देश से जूनियर लड़कों की 48 टीमें व जूनियर लड़कियों की दो ने भाग लिया था।
आज महाराष्ट्र,एमपी और कर्नाटक की टीमों के होंगे मुकाबले
आज से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व कर्नाटका की टीमों के बीच प्रतियोगिता होंगी, जोकि 25 जुलाई तक चलेंगी। इस मौके पर जस्ट कबड्डी उपप्रधान संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, जीतू पहलवान, पहलवान मनदीप सुनारिया, मोंटी सुनारिया, जीतू लाठ, दीपक पहलवान, कपिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें