फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जाएगा

Mon, 29 Jul 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी24: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। नीलोखेड़ी में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के गणित विशेषज्ञ, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, एपीसी, डायट लेक्चरर व एफ एलएन जिला कोऑर्डिनेटर भाग लेंगे। यह शिविर एक से तीन अगस्त तक चलेगा। इसमें विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय स्कूलों में प्रिंट रिच और रीडिंग कॉर्नर की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए स्कूलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में पठन रुचि बढ़ाई जाने को लेकर अधिकारियों ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं। कक्षा में स्थान की उपलब्धता के अनुसार रीडिंग कार्नर की व्यवस्था की जाए। सभी कक्षाओं में रीडिंग कॉर्नर का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए। विद्यार्थियों को दी गई कार्य पुस्तिकाओं को शिक्षक प्रतिदिन निरीक्षण करें।
अंग्रेजी व गणित में शिक्षक संदर्शिका में दी गई पाठ योजना में दिए गए स्टेप के अनुसार शिक्षण करवाना सुनिश्चित करें। इसके अंतर्गत साप्ताहिक कार्य योजना बनाई गई है। सप्ताह में पहले दिन अध्यापक की तरफ से विद्यार्थियों को कहानी सुनाने, दूसरे दिन कहानी को जोड़ों व समूह में पठन करवाना, तीसरे दिन चित्र आधारित कहानी का निर्माण करना, चौथे दिन संवादन बोलना, मनपंसद पात्र का अभिनय व कहानी मंचन, पांचवें दिन दिए गए शब्द की कहानी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

चित्र आधारित चर्चा या अनुभव वर्णन करना, छठे दिन पाठन मेला लगाया जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा में पिछड़ रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाए ताकि वह निपुण लक्ष्य के अनुसार दक्षता प्राप्त कर सकें। इन सभी गतिविधियों से विद्यार्थियों में शिक्षा का स्तर सुधारने का प्रयास किया जाएगा।

बॉक्स

विद्यार्थियों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए नीलोखेड़ी में एक से तीन अगस्त तक प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जाएगा। इसमें जिले के जिला गणित विशेषज्ञ, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, एफ एलएन जिला कोऑर्डिनेटर व एपीसी भाग लेंगे। ट्रेनिंग से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में मदद मिलेगी।-डॉ. सुभाष वर्मा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन


फोटो कै प्शन
28जेएनडी24: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें