फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षकों ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन के तहत लघु सचिवालय परिसर के बाहर गोहाना रोड पर धरना दिया। शिक्षकों ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। जिला प्रधान हैप्पी मोर सहित संजीव सिंगला, शमशेर कौशिक, रोहताश आसन, सत्यवीर नैन और सतीश ने कहा कि आरटीई नियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करने को विधानसभा में कानून बनाया जाए। उन्होंने लंबे समय से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने, स्कूलों के विलय पर रोक लगाने और जेबीटी शिक्षकों के तबादले करने की मांग की। शिक्षकों ने जनगणना, एसआईआर व अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, नए स्कूल खोलने तथा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें