12जेएनडी09: मुख्य प्रवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए प्राचार्य पूनम मोर। स्रो
- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्रैक्टिकल एस्पेक्ट्स ऑफ आईसीटी टूल्स एंड टीचिंग इन करंट सिनेरियो विषय पर आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी उपकरणों और एआई आधारित शिक्षण विधियों में दक्ष बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर विज्ञान विभाग की प्रवक्ता रितु, शिवानी और सुनीता ने एमएस ऑफिस, कैनवा, वीडियो एडिटिंग, एआई टूल्स, गूगल फॉर्म और डिजिटल असेसमेंट टूल्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. गीता गुप्ता ने कहा कि तकनीकी दक्षता आज की अनिवार्य आवश्यकता है। संवाद