02 महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद
रोहतक। एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर विस्तृत चर्चा की। विभाग अध्यक्ष प्रो. शालिनी सिंह ने विभाग की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन व व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में छात्रों के परीक्षा परिणाम, कक्षा में सहभागिता, अनुशासन, उपस्थिति और व्यवहार संबंधी पहलुओं पर अभिभावकों को अवगत कराया गया। संवाद