फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से शिक्षिका और उसकी बेटी घायल

Sun, 01 Sep 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कूल में कार्यक्रम के बाद घर लौट रही अध्यापिका की स्कूरी और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में अध्यापिका और उनकी बेटी घायल हो गईं। हादसे के कार चालक मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भटनागर कॉलोनी निवासी ज्ञांती देवी ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। आठ अगस्त को स्कूल में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वह स्कूटी पर अपनी बेटी प्रगति के साथ घर जा रही थी। जब वह भटनागर कॉलोनी में अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आई और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उनकी बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद स्कूल के अन्य अध्यापकों ने उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एचसी पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें