07जेएनडी07: हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का दौरा करती छात्राएं। स्वयं
जींद। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर हिंदू कन्या कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राएं खोखरी गांव स्थित हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर में गई। जहां कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना छात्राओं तथा मरीजों को कैंसर से बचाव के बारे में विभिन्न तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी महिला को छाती में दर्द या गांठ की शिकायत महसूस हो तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने ग्रीवा कैंसर से बचने के लिए छात्राओं को विभिन्न प्रकार के व्यायाम भी बताएं और छात्राओं को समझाया कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। उन्होंने कहा कि तंबाकू का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और ना ही समाज में किसी को करने देना चाहिए। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएं अंजू, रंजना, डॉक्टर मुन्नी जागलान, रजनी, कुमारी ज्योति तथा लगभग 30 छात्राएं मौजूद थी।