फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव ढ़ाकल स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीसर के अधीन उप स्वास्थ्य केंद्र ढ़ाकल में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजेंद्र ने विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेंगू मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो साफ पानी में पनपता है। इसलिए घरों में पानी के सभी स्रोतों को ढककर रखें और सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाकर पानी के बर्तनों व कूलर आदि को खाली कर साफ करें। उन्होंने कहा कि एडीज मच्छर दिन के समय अधिक काटता है, इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार या डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच व उपचार कराएं। विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें