फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हसनपुर में टीबी जागरूकता अभियान चलाया, लक्षणों व बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
11जेएनडी28: हसनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
जींद। गांव हसनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। इस दौरान विभागीय टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। नरेंद्र ढांडा ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी रहना, बलगम में खून आना, भूख कम लगना, शाम के समय बुखार और पसीना आना, वजन घटना तथा छाती में दर्द होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि टीबी फेफड़ों तथा शरीर के अन्य अंगों में भी हो सकती है। फेफड़ों की टीबी हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की अपील की। इस अवसर पर एएनएम अनिता, स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, आशा वर्कर मीना, बाला एवं ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें