फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के गुर सिखाए

विज्ञापन
04जेएनडी05: लखमीरवाला गांव में प्र​शिक्षण में मौजूद किसान। स्रोत किसान - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि वििव के कृषि विज्ञान केंद्र ने गांव लखमीरवाला में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरुकता अभियान चलाया। जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. धीरज पंघाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने के गुर सिखाए गए। डॉ. पंघाल ने कहा कि केवल नाइट्रोजन जैसे रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग मिट्टी के स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा है। अभियान के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने जैविक खाद, वर्मी-कम्पोस्ट और हरी खाद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी कठोर हो रही है और जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। कार्यक्रम में किसानों ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें