32 सैनी इंस्टिट्यूट ऑफ गर्ल्स एजुकेशन में मुख्य वक्ता को पौधा भेंट करते शिक्षक। स्रोत : संस्था
रोहतक। सैनी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्ल्स एजुकेशन में यूथ रेडक्रॉस यूनिट ने विश्व शांति दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि हार्टफुलनेस संस्था के विशेषज्ञ ब्रिगेडियर महासिंह हुड्डा व फूल सिंह ढाका रहे। विशेषज्ञों ने छात्राओं को ध्यान की विधि सिखाई। मुख्य वक्ता फूल सिंह ढाका ने बताया कि यह हृदय केंद्रित साधना है जो तनाव को कम करती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है। इस अवसर पर बीएड कॉलेज के महासचिव डॉ. राजेश सैनी, मैनेजर श्याम कटारिया, प्राचार्य डॉ. अलका बत्रा, डॉ. शोभा, पूजा सैनी, डॉ. सुमन, डॉ. रेखा, डॉ. मीनू, सोनिया व सोनिया सिंह उपस्थित रहे। संवाद