फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कर्मियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए डॉ. राजेश भोला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को नर्सिंग कॉलेज के छात्रों, आउटसोर्स कर्मियों, सिक्योरटी कर्मियों व स्वास्थ्य स्टाफ के लिए वर्कशॉप का आयोजन कर नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डा. मंजू कादियान ने की। इसमें डॉ. राजेश भोला ने कर्मियों को अस्पताल में आने वाले हर मरीज व उसके तीमारदार से शिष्टाचार से पेश आने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में जो भी मरीज व उसके तीमारदार आते हैं। उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों को चाहिए कि वह उनसे शिष्टाचारपूर्वक पेश आएं। कभी किसी कर्मी से कोई जानकारी मांगी जाती है तो उसे वह जानकारी दी जाए न कि उसे गुस्सा दिखाया जाए। डिप्टी एमएस डॉ.राजेश भोला ने कहा कि जो भी नागरिक अस्पताल में कार्य कर रहा है उसे सफ ाई व्यवस्था पर भी विशेष तौर पर ध्यान रखना है। अस्पताल में जो भी आता है उससे सम्मानपूर्व व्यवहार किया जाए। कभी भी किसी को कोई गुस्सा व अपशब्द न कहे जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज को उपचार के लिए मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। इस कार्य में कर्मियों को भी अपना सहयोग देना चाहिए। अस्पताल में किसी तरह की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिक अस्पताल जनता का अस्पताल है और यहां आने वाले हर नागरिक को विभाग द्वारा देय हर सुविधा उपलब्ध करवाना हमारा नैतिक फ र्ज है। इसलिए कर्मियों को चाहिए कि वह अस्पताल में आने वाले हर मरीज व उसके तामिरदार से शालीनतापूर्वक व्यवहार करे। उन्होंने कर्मियों को सलाह दी कि वह बायोमेडिकल वेस्ट को अलग-अलग डिस्पोज करें।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
12जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में कर्मियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए डॉ. राजेश भोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें