फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंगोली में तनु और हरियाणवी ट्रेडिशनल में मानसी अव्वल

Sat, 27 Sep 2025 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी11 : पेंटिग दिखाती हुई छात्राएं । स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को टैलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, पेंटिंग और हरियाणवी ट्रेडिशनल का प्रतियोगिताएं हुई। छात्राओं ने रचनात्मक और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोली में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा तनु प्रथम, किरण द्वितीय और काफी तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग में बीएससी प्रथम वर्ष की तनु प्रथम, बीए प्रथम की किरण द्वितीय और कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं। हरियाणवी ट्रेडिशनल में बीए प्रथम की मानसी प्रथम, विनती द्वितीय और सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर, डॉ. रश्मि, डॉ. पिंकी और डॉ. तनु ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना होता है। इस अवसर पर अनीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें