25जेएनडी24-शहर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रोत प्रशासन
जींद। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर वीरवार को नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया गया। इसका शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने किया। चेयरपर्सन डॉ अनुराधा सैनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि सफाई एक लगातार चलने वाला काम है। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोविंद सैनी, उपप्रधान हरीश कौशिक माैज्ूद रहे।