फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोलिंग स्केटिंग चैंपियनशिप में तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल प्रथम

विज्ञापन
09जेएनडी16: विजेता ​खिलाड़ियों को स्कूल में पहुंचने पर सम्मानित करते हुए कोच। स्रोत: कोच
विज्ञापन
जींद। गोहाना के होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में छह सितंबर को आयोजित इंटर-स्कूल रोलिंग स्केटिंग चैंपियनशिप में तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल भंभेवा के खिलाड़ियों ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वंशिका, आरुष और आयुष ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। वहीं लविश और कुश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीते। अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की पदक तालिका में योगदान दिया। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद विजेता खिलाड़ी विद्यालय पहुंचे तो अध्यक्ष कल्याण सिंह संधु और प्राचार्य इंद्रसेन यादव ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष कल्याण सिंह संधु ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। प्राचार्य इंद्रसेन यादव ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें