फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर 2 किसानों में झगड़ा , एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए झगड़े में घायल किसान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गांव बसीनी में बुधवार सुबह दो 2 किसानों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। किसान को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार झगड़ा खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था। एक किसान ने धर्मवीर के खेत से ट्रैक्टर निकाल लिया था। बात को लेकर बलवान और धर्मवीर में कहासुनी हुई तो धर्मवीर ने दिव्यांग बलवान के पैर में कस्सी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना प्रभारी छत्रपाल ने कहा की जल्द ही घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें