एनएस पब्लिक स्कूल निडाना में पोषण र्कायक्रम में भाग लेता स्टाफ व बच्चे। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। एनएस पब्लिक स्कूल निडाना में पोषण माह के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गांव में जागरूकता रैली निकाल महिलाओं को जानकारी दी गई। इसकी अध्यक्षता युवा नारी शक्ति समिति की अध्यक्षा योगिता भारद्वाज ने की।
उन्होंने बताया की अपने परिवार का पोषण, साफ-सफाई महिलाओं के हाथ में होती है। महिला अपने परिवार के आहार में खाने में अंकुरित अनाज, फल, हरी सब्जियां, गुड़ चना, दाल, दूध, दही को शामिल करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दर्शना ने पौष्टिक आहार से अवगत कराया। सरोज ने बताया की महिलाओं में खून की कमी क्यों होती है और किन-किन खाद्य पदार्थों से इसकी पूर्ति की जा सकती है। अंजू बाला और पुष्पा ने बच्चों के लंच बॉक्स चैक किए और बताया की माताओं को अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा पौष्टिक खाना देना चाहिए। योगिता भारद्वाज ने बताया की जरूरी नहीं है कि हम बाजार से आने वाले महंगे फल, सब्जियां ही खाएं। बल्कि अपने घर में ही हरी सब्जियां और फल उगाएं। साफ सफाई का ध्यान रखें।