24जेएनडी01-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कं डेला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने जून को मलेरिया रोधी माह मनाने बारे जागरूक किया। डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि मलेरिया बुखार में सिर में बहुत दर्द, आंख लाल होना, सर्दी लगना, भूख कम या नहीं के बराबर लगना, मुंह का कड़वा होना और कभी कभी उल्टी भी आ जाना मुख्य लक्षण हैं। डॉ. पंकज और डॉ. मनजीत ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए हमें सबसे पहले अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए, ताकि मच्छर ही न पनपे। संवाद