13जेएनडी15-उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार सभी नियमेा का पालन करने के दिशा
नरवाना। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दलजीत सिंह ने उम्मीदवारों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन हो सके।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनाव के दौरान किसी भी जनसभा, जुलूस व रोड शो सहित हर प्रकार की प्रचार गतिविधि से पहले निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लें। पूर्व में अनुमति प्राप्त जगह पर ही आयोजित करें। किसी भी सरकारी भवन, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, गुरुद्वारा, मंदिर, चर्च सहित धार्मिक स्थलों के प्रांगण का कतई इस्तेमाल न करें।