फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली में उतना ही भोजन लें, जितना खा सकें : सुमन

विज्ञापन
13जेएनडी14: अन्न की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक करते हुए संगठन की सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
जींद। इन्नरव्हील क्लब जींद की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इतना ही डालो थाली में, बर्बाद न जाए नाली में अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की सदस्य अनिता सैनी ने वन अर्थ वन फैमिली संस्था को आमंत्रित किया। संस्था की ओर से सुमन रानोलिया ने क्लब सदस्यों को अन्न के सम्मान और भोजन की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अन्न का प्रत्येक दाना अनमोल है। इसलिए थाली में उतना ही भोजन लेना चाहिए जितना खा सकें। उन्होंने डॉ. मोनिका जैन के सहयोग से सदस्यों को भोजन बर्बाद न करने की शपथ दिलाई। क्लब प्रधान सीमा मलिक ने कहा कि अन्न की बर्बादी रोकना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूजा मुद्गिल, मीना सैनी, पूनम अहलावत, दीप्ति गुप्ता और शालू शर्मा ने भी विद्यालयों व कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें