फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेव संस्था के 11 साल पूरे होने पर सफाईकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट ''सेव'' ने 11 साल पूरे होने पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ नेहरू पार्क में स्वच्छता सेमिनार आयोजित किया। इस दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें मुख्यातिथि नगर परिषद जींद के ईओ ऋषिकेश चौधरी ने शिरकत की। सीएसआई अनिल कुमार नैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

ऋषिकेश चौधरी ने कहा कि स्वच्छता ही सर्वोपरि है। इसलिए सामाजिक संस्थाओं के योगदान का बहुत महत्व होता है। इससे आम आदमी में जागरूकता आई है। नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सेव संस्था ने जो सफाई कर्मियों का मान सम्मान और हौसला बढ़ाया है उसके लिए वे संस्था के आभारी है। सेव संस्था प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा सफाई कर्मचारी सबसे ज्यादा जागरूकता का हिस्सा बन सकते हैं। इस अवसर पर हरफूल सैनी, मांगेराम सैनी, अजमेर सिंह चौहान, बलजीत रेढू, राजेंद्र फौजी, ब्रह्मजीत देशवाल, पवन अहलावत, बलबीर सिंह, सुजान सिंह पूनिया, हरवीर सिंह, कृष्ण भारद्वाज, मास्टर जोरा सिंह रेढू, अजय नागपाल, दीपक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें