फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वाति आर्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय में किया टॉप

Tue, 27 Feb 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी19-दीक्षांत समारोह में छात्रा स्वाति को डिग्री देकर सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद (नरवाना)। शहर की आर्य सदन निवासी स्वाति आर्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी बॉटनी में स्वर्ण पदक जीता है। स्वाति के पिता दिलबाग शास्त्री ने बताया कि स्वाति ने शहर के एसडी पब्लिक स्कूल से 12वीं मेडिकल परीक्षा पास कर मेरिट के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया। बीएससी के तीनों वर्षों के आधार पर घोषित परिणाम में स्वाति आर्या ने टॉप करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अभिभावक और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय नार्थ एवं साउथ कैंपस में लगभग 90 कॉलेज आते हैं। इनमें से सैंट स्टीफन, लेडी हार्डिंग, गार्गी कॉलेज, किरोडीमल कॉलेज, श्री रामजस कॉलेज, हिंदू कॉलेज व अन्य अनेक ख्याति प्राप्त कॉलेज हैं, जिनमें लाखों की संख्या में भारत के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी प्रतिभावान विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इन सबके बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 24 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने की। कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर में स्थित मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं कुलपति योगेश सिंह ने मेडल प्रदान कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें