23जेएनडी20: सूर्य कुंड तीर्थ पर सूर्य नमस्कार करवाती हिमांशी शर्मा। संवाद
- फोटो : घायल बच्ची।
पिल्लूखेड़ा। कस्बे के गांव कालवा ययाति सूर्य तीर्थ कुंड पर वीरवार से 26 फरवरी तक गांव की योगा टीम सूर्य नमस्कार करेगी। सरपंच शैलेंद्र ने बताया कि गांव की हिमांशी शर्मा अपनी टीम के साथ तीर्थ पर सूर्य नमस्कार की शुरूआत करेगी। वेद कालवा ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में गांव की बेटियां प्रतिदिन सूर्य नमस्कार व योग करेंगीं। पुजारी भरथ राम शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मंदिर की पावन भूमि पर इस प्रकार के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर विजेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, बुधराम सैनी, अनिकेत कुंडू व वजीर कुंडू मौजूद रहे। संवाद