फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों से मिलकर बना : विजेंद्र आर्य

विज्ञापन
21जेएनडी03: सूर्य नमस्कार का अभ्यास करती छात्राएं।
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के निर्देशानुसार हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ विजेंद्र आर्य ने छात्रों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 12 फरवरी तक यह कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार एक योग क्रिया है जो कुल 12 योग आसनों या चरणों से मिलकर बनी है, जिसे कोई भी सामान्य व्यक्ति बहुत ही कम समय में कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें