फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कल नरवाना नईं अनाज मेला मंडी पहुंचेंगे सुरजेवाला, खरीद और उठान में देरी का लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी में फसलों की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला कल रविवार की सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान वे किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंगला ने यह जानकारी दी। कैलाश सिंगला ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धान, बाजरा, मूंग और कपास की खरीद में देरी से किसान परेशान हैं। मंडियों में धान की खरीद धीमी होने, उठान नहीं होने और भुगतान में देरी के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धान में नमी की शर्त, प्रति एकड़ खरीद सीमा और पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के कारण भी किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, बाजरा, मूंग और कपास उत्पादकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव मिलने की शिकायतें हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें