फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुरेंद्र बने खटीक समाज के कार्यकारी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के पटेल नगर निवासी सुरेंद्र कुमार को अखिल भारतीय खटीक समाज का हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महेंद्र ने उनकी नियुक्ति की है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति संदेश के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामसिंह चेतीवाल, हरियाणा संगठन प्रभारी प्रो. राजेश भिवाल से विचार-विमर्श और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोगा की अनुशंसा के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता से प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई जिम्मेदारी के तहत वे हरियाणा के विभिन्न जिलों में संगठन की इकाइयों को मजबूत करने, समाज के लोगों को जोड़ने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करेंगे। नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. सिप्पी महेंद्र ने विश्वास जताया कि सुरेंद्र कुमार पूरी निष्ठा और सक्रियता से जिम्मेदारी निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें