फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाना लोकतंत्र के खिलाफ

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। जन संघर्ष मंच ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर रोष प्रदर्शन करते हुए। स्रोत
विज्ञापन
नरवाना। जन संघर्ष मंच हरियाणा की जिला जींद इकाई की आकस्मिक बैठक रविवार को मंच कार्यालय में हुई। जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने पर निंदा की। जिला प्रधान राजेश श्योकंद ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिला सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग और कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई। जिला उपप्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। बैठक में केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने, नई शिक्षा नीति-2020 वापस लेने की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक में वित्त सचिव राजेश कुमार, प्रेस प्रवक्ता बिट्टू, भीष्म, राजेश सुदकैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें