फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुमन गोयल को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, घर पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी22-अध्यापिका सुमन का स्वागत करते हुए परिजन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली के सरकारी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत जींद की बेटी सुमन को पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार देर शाम जींद पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। सुमन गोयल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, विद्यालय, जुलाना में रह रहे ससुराल पक्ष को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कमतर नहीं आंकना चाहिए। उन्हें बराबरी का अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास दिया जाए तो वे प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। दीपक जिंदल ने कहा कि बेटी सुमन की उपलब्धि पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें