फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
07जेएनडी07: बराह कलां गांव में पंपलेट दिखाकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टी
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत बराह कलां गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। जिन लोगों को बुखार की शिकायत मिली, उनकी ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच के लिए लैब भेजी गई। विजेंद्र सिंह और तेजवीर सिंह स्वास्थ्य सुपरवाइजर ने बताया कि बरसात और गर्मी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। टीम ने ग्रामीणों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें