24जेएनडी08: हिन्दू कॉलेज में आयोजित नैक बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ. कृष्णकांत। स्वय
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को नैक आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने की।
कार्यशाला अग्रवाल महाविद्यालय के साथ हिंदू कन्या महाविद्यालय के समझौता ज्ञापन के तहत करवाई गई। इसका उद्देश्य महाविद्यालय के सभी मानदंड प्रभारियों को नैक से संबंधित जो भी संदेह पूर्ण विषय है उनका ज्ञान व प्रशिक्षण प्राप्त करवाना रहा, ताकि नैक में आने वाली समस्याओं का निराकरण व समाधान प्राप्त कर, नैक के उद्देश्य को प्राप्त करने में हमारा महाविद्यालय सफलता को प्राप्त कर सके। इसी उद्देश्य की सार्थकता के लिए मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ से प्राचार्या डाॅ. कृष्णकांत ने शिरकत की। कार्यशाला का मुख्य विषय केंद्रित तैयारी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन रहा। दिवसीय कार्यशाला का संयोजन नैक संयोजिका डाॅ. गीता गुप्ता व सह संयोजिका डाॅ. प्रियंका साहनी ने किया। डाॅ. कृष्णकांत ने कहा कि किसी भी कार्य को सफलता के उच्चस्तर पर पहुंचाने के लिए आपको विशेष तौर पर चार बातों पर अपने लक्ष्य को केंद्रित करना चाहिए जैसे कि कार्य योजना, कार्य को 100 प्रतिशत लगन व निष्ठा से करने की ललक रखना, सकारात्मक दृष्टिकोण व पढ़ाने से सिखाने की ओर अग्रसर होना। अगर इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य को शुरू किया जाए तो सफलता निश्चित है।