फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक को ज्ञापन सौंप कहा- सरकार मांगों पर ध्यान दे

Sun, 04 Aug 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने शनिवार को मांगों को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान दें और कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने की पॉलिसी बनाए।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि सरकार कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के तहत विभागों में समायोजित कर रही है। इसको लेकर कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में होना प्रतीत हो रहा है, क्योंकि सरकार कह रही है की पक्की भर्ती होने पर इनको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और पक्के कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इन मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और विधानसभा में उठाया जाएगा। रेगुलर की पॉलिसी के तहत सभी कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सरकार को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें