फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंच से दुर्व्यवहार के मामले में उप निरीक्षक लाइन हाजिर

Fri, 01 Dec 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। सरपंच के साथ अलेवा थाना प्रभारी ऋषिपाल व उप निरीक्षक बलवान सिंह द्वारा दुर्व्यवहार के मामले में एसपी ने उप निरीक्षक बलवान सिंह को लाइन हाजिर कर एसएचओ को भी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि दिल्लूवाला गांव के सरपंच के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आइयो (उप निरीक्षक) बलवान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मामले को लेकर एसएचओ समेत दोनों पर साथ में जांच चलेगी। एसपी को दी शिकायत में दिल्लूवाला गांव के सरपंच अतेश व अलेवा ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया था कि बुधवार को दिल्लूवाला गांव के सरपंच अतेश अपने गांव के दो सहयोगियों के साथ किसी काम से अलेवा थाना में पहुंचे थे। इस दौरान उप निरीक्षक बलवान सिंह से किसी मामले में जानकारी लेने लगे तो उप निरीक्षक तैश में आकर कुर्सी खड़े होकर उसके गिरेबान को पकड़कर हाथापाई की और फोन छीन दुर्व्यवहार करते हुए हवालात में डाल दिया।
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को अलेवा थाना में तैनात उप निरीक्षक बलवान सिंह को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए अलेवा थाना के एसएचओ ऋषिपाल को भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें