फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर पर ट्रेन में सामान के बदले पैसे उगाही करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ओर से सामान लाने वाले दैनिक यात्रियों से धनउगाही करने के मामले की जांच के लिए रेलवे डीएसपी मंगलवार को जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी सब इंस्पेक्टर तथा शिकायतकर्ता से बातचीत की और अपनी रिपोर्ट तैयार की। डीएसपी ने जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जीआरपी के डीएसपी गुरदयाल को जीआरपी थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर शिशपाल की ओर से दैनिक यात्रियों से धन उगाही करने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि काफी संख्या में दैनिक यात्री दिल्ली से सामान लेकर आते हैं। उस सामान को निकालने की एवज में सब इंस्पेक्टर उनसे धनउगाही करते हैं। इसकी शिकायतकर्ता ने वीडियो भी बनाई और उस वीडियो को शिकायत के साथ जीआरपी डीएसपी और अन्य अधिकारियों को भेज दिया। उन्हीं आरोपों तथा वीडियो की जांच के सिलसिले में रेलवे डीएसपी गुरदयाल सिंह जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी सब इंस्पेक्टर तथा शिकायतकर्ता से पूछताछ की और उनके बयान कलमबद्ध किए। रेलवे के डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने शिकायतकर्ता समेत कुछ लोगों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें