29जेएनडी14-छात्तर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि डीईओ और अन्य। स्रोत अध्यापक
उचाना। हरियाणा शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्तर में फ्रेंच भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विद्यालय जिला जींद का पहला राजकीय विद्यालय बन गया है जहां विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी। प्राचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि फ्रेंच विश्व के 29 देशों की आधिकारिक भाषा है। इसे सीखने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यटन, कूटनीति और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण, उप जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा मोर, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संवाद