02जेएनडी03 : मानवाधिकार एवं एड्स के प्रति लोगों बैनर के माध्यम से जानकारी देते हुए छात्राएं और
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को रेड रिबन क्लब और लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स व मानवाधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानवाधिकारों, एड्स रोकथाम और कानूनी जागरूकता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा। प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने छात्राओं को मानवाधिकारों के सम्मान और एड्स के प्रति भेदभाव-मुक्त व्यवहार का महत्व समझाया। लीगल लिटरेसी सेल इंचार्ज डॉ. प्रतिभा और रेड रिबन क्लब इंचार्ज उर्मिला शर्मा ने छात्राओं को मानवाधिकार दिवस की शपथ दिलवाई। एड्स काउंसलर राजेंद्र ने एचआईवी एड्स के कारण, लक्षण और बचाव उपायों के बारे में जानकारी दी।