राजकीय महिला महाविद्यालय में फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं और साथ मौजूद प्राचार्
जींद। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को नई शिक्षा नीति के तहत पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से स्वरोजगार के लिए छात्राओं को फास्ट फूड बनाने की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम प्राचार्य जयनारायण गहलावत की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व प्राचार्य ओपी गुप्ता ने शिरकत की। पीएनबी की तरफ से यह इंटर्नशिप कार्यक्रम दस दिन चलेगा। छात्राओं ने कहा कि शिक्षा के साथ यह बेहतर कार्य सीखा है। अब वह भविष्य में अपना रेस्टोरेंट चलाने में सक्षम होंगी। इसके अलावा बाजार से खरीदने की बजाए परिवार के लिए घर पर ही फास्ट फूड बना सकेंगी। प्राचार्य जयनारायण गहलोत ने बताया कि छात्राओं को प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र पर बैंक किसी तरह का काम शुरू करने के लिए लोन भी देगा। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा व अल्पना मौजूद रही।