फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के दुष्परिणाम बारे विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
26जेएनडी25-नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते हुए हिंदू कन्या कॉलेज के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थ
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी ड्रग्स अवेयरनेस सेल की ओर से जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. सीमा दलाल ने किया। रैली में 60 छात्राओं और पांच सहायक प्रोफेसरों ने भाग लिया, जिन्होंने नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाई। प्राचार्य डॉक्टर पूनम मोर ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करना और नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें