06जेएनडी11: स्कूली विद्यार्थी दी गई दवाइयों को दिखाते हुए। स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : संवाद
जींद। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) सुलेहड़ा के स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इन शिविरों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने प्रत्येक ऋतु में खाने योग्य आहार, करने योग्य कार्य व परहेज के साथ-साथ संभावित रोगों के बारे में भी जानकारी दी। स्कूल दौरे के दौरान बच्चों को योग प्राणायाम करवाया गया। राजगढ़ ढोबी गांव के स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता, विरुद्ध आहार के बारे में जानकारी दी। वर्षा ऋतु में होने वाली वेक्टर बोर्न डिजीज मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार, टाइफाइड, उल्टी-दस्त के कारण बताकर। इनसे बचाव के उपाय बताए। संवाद