03जेएनडी33: स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
जींद। नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालवी व गांव मालवी में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। नशा मुक्ति टीम के इचांर्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो।