19जेएनडी23: मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वीरवार को एक दिवसीय अंतर विषय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार एसएनओ, डीजीएचई, पंचकूला ने कीनोट संबोधन में युवाओं की भूमिका, कौशल विकास और देश के भविष्य में उनके योगदान पर विचार रखे। तकनीकी सत्र-एक में डॉ. सीडीएस कौशल ने भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर व्याख्यान देते हुए युवाओं को शोध व नवाचार के लिए प्रेरित किया। संवाद