फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभ की जानकारी दी

विज्ञापन
29जेएनडी05: स्कूल में विद्या​र्थियों को योग करवाते हुए योग प्र​शि​क्षिका सुमन रानी। स्रोत: योग
विज्ञापन
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणी रामगढ़ में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका सुमन रानी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सूर्य नमस्कार के लाभ की जानकारी दी। योग प्रशिक्षिका सुमन रानी ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक प्राचीन और प्रभावी योग अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तनाव कम होता है और एकाग्रता में सुधार होता है। योग शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें