फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रों को फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन के बारे में दिया ज्ञान

Thu, 11 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी20-सीआरएसयू में कार्यक्रम में फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में होटल प्रबंधन विभाग के प्रथम वर्ष छात्रों के लिए वीरवार को फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन का प्रेक्टिकल सत्र आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को सब्जियों के विभिन्न प्रकार के कट्स से परिचित कराना था जो पेशेवर पाक कला में अत्यंत महत्वपूर्ण कौशल माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को कटिंग की मूल तकनीकें जैसे सटीकता, समानता और पेशेवर प्रस्तुति के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। शेफ डॉ. प्रवीण ने विभिन्न क्लासिकल और आधुनिक कटिंग स्टाइल्स का प्रदर्शन किया और उनके व्यंजनों में उपयोग को समझाया। प्रैक्टिकल के दौरान छात्रों ने नाइफ हैंडलिंग, स्वच्छता, सुरक्षा और सटीकता के महत्व को महसूस करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार के सत्रों का उद्देश्य नवोदित हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों की आधारशिला को मजबूत करना और उन्हें तकनीकी कौशल एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है ताकि वे पाक उद्योग में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें