23जेएनडी36-सीआरएसयू में आयोजित सेमिनार में भाग लेते विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास में कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर कंसलटेंट साकेत, राजेश पांचाल व विजय कुमार भदोरिया ने विद्यार्थियों को ए आई, क्लाउड कंप्यूटिंग एवं माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बहुत सारे ऐसे कोर्स के बारे में बताया जो विद्यार्थियों को रोजगार दिलवाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इसके बाद इन सभी एक्सपट्र्स के मार्गदर्शन में 16 विद्यार्थियों की एक टीम बनाई गई। संवाद