फोटो 25जेएनडी17-शामलो कलां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पौधरोपण करते हुए सदस्य। स्रोत सद
- फोटो : 1
जींद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मेरा युवा भारत की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां में स्वच्छता शपथ, सफाई अभियान और पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आसपास का वातावरण साफ रखने की शपथ ली। इसके बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्हें पौधों की नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, नरेश कुमार, हिमांशु ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद