फोटो 30जेएनडी23-राजकीय स्कूल से रवाना होते हुए जागरूकता रैली। स्रोत ग्रामीण
उचाना। मंगलपुर के राजकीय विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। मुख्याध्यापक विजय के नेतृत्व में निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर गांव की विभिन्न गलियों से होकर लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जुड़े प्रेरणादायक नारे लगाते हुए समाज से बेटियों को समान अवसर प्रदान करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवीन, ज्योति, सरोज एमपीएचडब्ल्यू, प्रियंका, कमलेश, इंद्रो, रोशनी, कमलेश तथा अन्नू उपस्थित रही।