फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने पौधों को मौली बांधी, देखभाल का लिया संकल्प

Thu, 17 Apr 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी06-पौधे को मौली बांधते हुए हिंदू कन्या कॉलेज के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के हर्बल पार्क में ईको क्लब की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पौधों को पवित्र मौली बांधने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलवाया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना और छात्रों को पौध संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने वृक्ष पर मौली बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। विद्यार्थियों को पौधरोपण और उनके संरक्षण बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें