28जेएनडी04-खंड संसाधन कार्यालय में आयोजित कला उत्सव में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत शिक्षक
जींद। कला उत्सव का आयोजन खंड संसाधन कार्यालय में बीईओ राजपाल देशवाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, रंगमंच, चित्रकला, मूर्तिकला जैसे गतिविधियों में भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने कहा कि स्कूलस्तर के बाद ब्लॉकस्तर, जिलास्तर, राज्यस्तर और राष्ट्रीयस्तर पर प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक से 28 प्रतिभागी जिला स्तरीय समारोह में भाग लेंगे। इस मौके पर पर रमेश, गोविंद, देवसुमन, सतीश सैनी, स्वीटी, पूनम और रेनू भी मौजूद रहे।