फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएवी स्कूल में खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कक्षा छठी से आठवीं तक के करीब 500 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग में वैभव, लक्ष्य, शौर्य, प्रयास, दक्षमोर, विराट, प्रिंस, नक्ष, वरुण, सुशांत, जोनी, दक्ष, मयंक और अरमान लाठर समेत अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्राओं में दीक्षु, अवीका, विनाया, अनामिका, हरलीन, कनक, रिया, ऋषिका, अश्विका, योगिता नेन, योगिता जांगड़ा, हरमनप्रीत, पारुल, मनीत, मन्नत, गौरी, प्रनीत और दीपिका ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कुमार शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें