फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
नरवाना। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के दिशा-निर्देशानुसार राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को नृत्य, गायन, भाषण और फोटोग्राफी में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की रितु ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की सलोनी ने द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष की सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। गायन में बीए प्रथम वर्ष की लवली प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की रितु द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष की देवयांशी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की मंजीत कौर ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की हर्ष प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की बबीता द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की डिंपल तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. बबीता गर्ग ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। संस्था प्रशासक एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें